लेखक की कलम

छत्तीसगढ़ में आदिवासी अंचलों का विकास

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मंे आदिवासी अंचलों मंे विकास का नया दौर शुरू हुआ है। इसके लिए गत दिनों जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी विष्णुदेव साय की तारीफ की थी। राज्य मंे जनजातीय विकास का एक कारण माओवादियों की हिंसा से मुक्ति दिलाना भी है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद मुक्ति का आश्वासन दिया था। इसके तहत तय समय के बीच ही सरकार को सफलता मिली। अब थोड़ा बहुत काम बचा है। गत 23 नवम्बर को सुरक्षा बलों की टीम ने माओवादियों द्वारा जंगल मंे छिपाये गये इलेक्ट्रानिक उपकरण, बैटरी चार्जर, टार्च, एलईडी लैंप समेत बड़ी मात्रा मंे सामग्री बरामद की है। सरकार ने जनजातीय लोगों के विकास की ऐसी योजनाएं बनायी हैं जिनमंे कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो जाता है। उदाहरण के लिए बेकार कपड़ों से खिलौने बनाये जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ कस्बे में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअली संबोधित किया। नितिन नवीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। जिस बस्तर की पहचान कभी नक्सलवाद और हिंसा से जुड़ी रही, वहां अब खेल के मैदानों में युवाओं का उत्साह, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियां और विकास की नई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। बंदूक की जगह खेल का मैदान ले रहा है और भय के स्थान पर विश्वास तथा अवसरों का वातावरण बन रहा है। यह बदलाव केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी अंचलों में हो रहे बदलावों की तारीफ भी की।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर में खेल, शिक्षा और विकास के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला तैयार हो रही है। बस्तर ओलंपिक इस परिवर्तन का बड़ा उदाहरण है। वर्ष 2024 में इसमें डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था, जबकि वर्ष 2025 में प्रतिभागियों की संख्या बढ़कर लगभग चार लाख पहुंच गई। यह आंकड़ा बताता है कि बस्तर का युवा अब अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए नए अवसरों से जुड़ रहा है। नितिन नवीन ने शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजातीय युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इन विद्यालयों के 408 विद्यार्थियों ने जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की। इनमें 346 विद्यार्थी जेईई मेन्स में सफल रहे। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन मिलने पर आदिवासी अंचलों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना सकती हैं।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस को उन्होंने आदिवासी समाज के इतिहास, अस्मिता और स्वाभिमान को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर देश के जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर और शहीद गेंद सिंह जैसे जननायकों का स्मरण करते हुए कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान देश की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न हिस्सा है।
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली का संरक्षण तथा संवर्धन भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना इन क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक विकास। यह विकास तभी संभव हो सका जब राज्य को नक्सलवाद से मुक्ति मिली।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा बरामद किया है। इसमें एक नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट और एक कैमरा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी रविवार को उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंजेपार्टी गांव के पास पहाड़ी वाले जंगली इलाके में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल द्वारा चलाए गए खोजी अभियान के दौरान की गई। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर 21 नवंबर को यह अभियान शुरू किया गया था।
छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत गांव उद्योग विभाग और हथकरघा संघ की ओर से महिलाओं को बेकार कपड़ों से सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल से जहां जनजातीय महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा, वहीं स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत जशपुर, कोरबा, कवर्धा, सुकमा और बस्तर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की पीवीटीजी समुदाय से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों को सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। हथकरघा विभाग से निकलने वाले अनुपयोगी कपड़ों का इस्तेमाल खिलौने बनाने में किया जा रहा है। इससे कपड़ों का पुनः उपयोग भी हो रहा है और महिलाओं के लिए आय का नया साधन भी तैयार हो रहा है।
पहले चरण में विभाग के प्रशिक्षकों ने 30 महिलाओं को खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया है। उनके द्वारा तैयार किए गए खिलौनों का विपणन कौशल फैब ब्रांड के नाम से बिलासा हैंडलूम के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभाग की ओर से महिलाओं को कच्चा माल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, उनके घरों में सिलाई मशीनें भी लगाई जाएंगी। बाजार की मांग के अनुसार उन्हें सीधे ऑर्डर दिए जाएंगे, जिससे वे घर बैठे खिलौने तैयार कर नियमित आमदनी कर सकेंगी। बस्तर की लाभार्थी चांदनी बघेल ने बताया कि सरकार की ओर से रायपुर में मिले प्रशिक्षण से उन्हें खिलौने बनाने का हुनर सीखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पहले उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं था, लेकिन अब सरकार की ओर से सिलाई मशीन, कपड़ा और रुई उपलब्ध कराए जाने से वे आजीविका अर्जित कर पा रही हैं। वहीं, सुकमा की लाभार्थी मीनाक्षी मंडावी ने बताया कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने पक्षी, हाथी, घोड़े, बैग और कई तरह के खिलौने बनाना सीखा। उन्होंने कहा कि पहले उनके गांव में रोजगार के अवसर नहीं थे, लेकिन अब खिलौने बनाने के काम से उन्हें रोजगार मिलने लगा है।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button