लेखक की कलम

बेजोड़ है योगी की वाक्पटुता

राजनेताओं के बारे मंे अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। नेताओं का भी व्यवहार समय और परिस्थितियों के अनुरूप बदलता रहता है। चुनाव के समय वे किसी को भी नाराज नहीं करते लेकिन नतीजे आने के बाद उनका व्यवहार दूसरा हो जाता है। यह बात सभी नेताओं पर भले ही लागू न हो लेकिन ज्यादातर ऐसा ही व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही नेता ऐसे जवाब देने से बचते हैं जो सत्य हैं लेकिन विवादित हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों दीपावली पर आतिशबाजी व पटाखों को लेकर जिस वाक्पटुता से जवाब दिया, उसका कोई जोड़ नहीं मिलता। यह तो सभी जानते हैं कि दीपावली पर जमकर पटाखे फोड़े जाते हैं और इससे वायु प्रदूषण भी होता है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसी विषय को लेकर सवाल पूछा तो सीएम ने कोई ढुलमुल जवाब न देकर सपाट लहजे मंे कहा कि पटाखों के चलते वायु प्रदूषण कुछ समय के लिए हो गया तो इससे क्या फर्क पड़ता है। पटाखे चलने बंद हो गये हैं तो प्रदूषण भी अपने आप खत्म हो जाएगा। जवाब तार्किक है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि योगी आदित्यनाथ जिस प्रबल हिन्दू एजेंडे के लिए जाने जाते हैं, उसका संदेश भी उन्होंने दे दिया। योगी ने कहा, थोड़ी देर के लिए प्रदूषण हो गया तो क्या, लोगों को त्योहार का मजा तो भरपूर आया। योगी ने इसी क्रम में भ्रष्टाचार के प्रदूषण का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि भ्रष्टाचार को लेकर इसाी तरह से चिंता क्यों नहीं जतायी जाती जिसने पूरे सिस्टम को ही प्रदूषित कर रखा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर प्रदूष्ण को लेकर आलोचना करने वालों को अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, अगर पब्लिक एक दिन आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो गया? अरे हुआ है तो समाप्त भी हो जाएगा। अच्छा किया लोगों ने कि बहुत धूम-धड़ाके के साथ दीपावली मनाई, खूब आतिशबाजी की।
मुख्यमंत्री योगी राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, जिन लोगों ने अपने कारनामों से सिस्टम को प्रदूषित कर दिया, उन पर कोई बोलता नहीं और पब्लिक एक दिन पटाखा आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो गया। उन्होंने कहा कि अगर हुआ है तो समाप्त भी हो जाएगा, कोई समस्या नहीं है।
दीपावली पर सीएम योगी ने बधाई देते हुए कहा लोगों ने धूमधाम से दीपावली मनायी, अच्छा किया हमने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया, मैंने भी अयोध्या में आतिशबाजी में था। उन्होंने कहा कि दीपावली गोवर्धन पूजा के साथ आज भाई दूज भी मनाया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि 60 वर्ष से उम्र की महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यहां बता दें कि दीपावली के बाद कई शहरों एम् ।फप् गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। राजधानी लखनऊ में एक्यूआई 500 पार कर गया था, जोकि सेहत के लिए बेहद खराब है। इसके अलावा कानपुर में आतिशबाजी के बाद एक्यूआई 1400 पार कर गया। जिसके बाद आतिशबाजी को लेकर आलोचना की गयी थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी का बचाव किया, उन्होंने पर्व को लेकर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा है। उनके मुताबिक पर्व एक या दो दिन का होता है। इसलिए इस तरह का आरोप नहीं लगना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने का बचाव करते हुए कहा कि उत्सवों से होने वाला प्रदूषण अंततः समाप्त हो जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि भ्रष्टाचार को लेकर ऐसी चिंता क्यों नहीं दिखाई जाती, जिसने पूरे सिस्टम को दूषित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्सवों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है और इसके बजाय लोगों को पूरे मन से त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। योगी ने कहा आपने धनतेरस पर बाजारों में चहल-पहल देखी होगी। कई लोगों ने दावा किया कि दिवाली से प्रदूषण होता है। खैर, अगर ऐसा होता भी है, तो वह आखिरकार खत्म हो जाएगा, योगी आदित्यनाथ ने एक सरकारी कार्यक्रम में यह कहा। योगी ने कहा लोगों को खूब आतिशबाजी करते और आनंद लेते देखना बहुत अच्छा लगा। मैं अयोध्या में था। ऐसा लगता है कि जब भी लोग कोई त्योहार मनाते हैं, तो अचानक दूसरे लोग प्रदूषण की बात करने लगते हैं, उन्होंने उस कार्यक्रम में कहा, जहां उन्होंने किसान परिवारों के लिए बीमा और सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को औपचारिक रूप से 215 करोड़ रुपये जारी किए। योगी ने कहा 2017 से पहले, जब भी कोई त्योहार आता था, चाहे वह होली हो, दिवाली हो, विजयदशमी हो, जन्माष्टमी हो, शिवरात्रि हो, क्रिसमस हो, ईद हो, गुरु पर्व हो या मकर संक्रांति हो, उससे ठीक पहले दंगे भड़क उठते थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व उप निदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन कहती हैं कि प्रदूषण पर होने वाली बहस के केंद्र में स्वास्थ्य को रखने की आवश्यकता है। जिस तरह हम कह रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन के केंद्र में स्वास्थ्य को रखें, वही बात वायु प्रदूषण के लिए भी बिल्कुल सही है। वायु गुणवत्ता स्वास्थ्य सूचकांक एक उदाहरण है, लेकिन अगर हम स्वास्थ्य परिणामों के परिप्रेक्ष्य से देखना शुरू करें, तो इससे न केवल कार्रवाई को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आप परिणामों को माप भी सकेंगे।
डॉ. स्वामिनाथन ने कहा कि साल में केवल एक दिन मनाए जाने वाले पर्व की खुशियों पर प्रदूषण का बहाना बनाकर आपत्तियां उठाना पूरी तरह अनुचित है। मुख्यमंत्री ने स्मरण कराया कि उन्होंने स्वयं अयोध्या में दीवाली समारोह में भाग लेकर पटाखे जलाए थे। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार पर्व-त्योहारों पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध या अड़चनें लगाने के पक्ष में कभी नहीं रही है। सरकार चाहती है कि आम नागरिक अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और त्योहारों का जश्न पूरी स्वतंत्रता व उल्लास के साथ मनाएं।मुख्यमंत्री ने प्रदूषण के नाम पर चुनिंदा सक्रियता दिखाने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार और अनैतिक गतिविधियों से समूची व्यवस्था को दूषित कर रखा है, उन पर कोई सवाल उठाने आगे नहीं आता लेकिन जब आम लोग एक दिन पटाखे जलाकर अपनी खुशियां मनाते हैं, तो कुछ वर्गों को तत्काल पर्यावरण और प्रदूषण की याद आ जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब लोग खुशी से त्योहार मनाते हैं, तभी कुछ लोगों की पर्यावरण चेतना जागती है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पटाखों से उठने वाले धुएं को लेकर बेवजह डर का माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह अस्थायी होता है और कुछ समय बाद अपने आप कम हो जाता है।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button