लेखक की कलम

माफियाओं का दुस्साहस

यूपी में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

  •  झारखंड में पशु तस्करों ने महिला सब इंस्पेक्टर पर चढ़ा दी गाड़ी।
  • हरियाणा में खनन माफिया ने डिप्टी एसपी को डम्पर से रौंदा।
  • बिहार व राजस्थान में भी खनन माफिया हुए दुस्साहसी।
  • यूपी में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तरह उठाने होंगे कदम।

लोकतंत्र में माफियाओं की मौजूदगी ही उसकी जड़ों को कमजोर करती है। अभी कल ही खबर मिली थी कि भाजपा शासित राज्य हरियाणा में खनन माफियाओं ने एक डिप्टी एसपी को वाहन से कुचलकर मार डाला। अगले ही दिन झामुमो शासित झारखण्ड से ऐसी ही दहशतगर्दी की खबर मिली। झारखण्ड की राजधानी रांची में एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गयी। यह दुस्साहस पशुओं की तस्करी करने वालों ने किया है। चेकिंग पोस्ट पर महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो दलबल के साथ खड़ी थी। तस्करों की गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी महिला दरोगा पर चढ़ा दी। इसी प्रकार हरियाणा मंे डिप्टी एसपी सुरेन्दर सिंह पर खनन माफिया ने डंपर चढ़ा दिया। राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश मंे भी खनन माफिया दबंगई दिखाते रहते हैं। इस प्रकार किसी एक पार्टी की सरकार नहीं बल्कि अलग-अलग दलों की सरकार भी माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जरूर इस मामले मंे उल्लेखनीय कार्रवाई की है। योगी सरकार अगले दो साल मंे माफियाओं की 1200 करोड़ की संपत्ति को जब्त करेगी। बीते पांच सालों में यूपी पुलिस 2000 करोड़ से अधिक की अपराधियों एवं माफियाओं की संपत्ति पर कार्रवाई कर चुकी है। बाबा का बुलडोजर माफियाओं के दुस्साहस पर भारी पड़ रहा है। दूसरे राज्यों को भी माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।
झारखंड के रांची में एक महिला एसआई की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है। रांची के तुपुदाना थाने में तैनात महिला दारोगा संध्या टोपनो के साथ वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे अपराधियों का पीछा कर रही थीं। रांची के एसएसपी ने इस घटना पर बयान जारी किया है। उन्होंने बताया, संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मौत हो गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। सिमडेगा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतस्कर सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जा रहे हैं। इसके बाद सिमडेगा के बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया। पशुओं से लदा पिकअप वैन लेकर चालक भागने लगा। इसकी सूचना खुंटी पुलिस को दी गयी।
खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चेकिंग की लेकिन वैन चकमा देकर रांची की ओर निकल गई। इसके बाद सिमडेगा पुलिस ने सूचना रांची पुलिस को दी। रांची पुलिस ने खूंटी-रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू के पास चेकिंग लगाई। इसी बीच करीब 3 बजे बड़ी तेजी से एक सफेद रंग का पिकअप वैन आते दिखी। सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दी और भागने लगा। दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर गश्ती दल ने आरोपी को दबोच लिया। बताया जाता है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए हैं। चालक पुलिस की गिरफ्त में है।
मंगलवार को हरियाणा के मेवात में डिप्टी एसपी की भी वाहन से कुचलकर हत्या हुई थी। डिप्टी ैच् सुरेंदर सिंह के ऊपर खनन माफिया ने डंपर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। ये घटना उस वक्त हुई थी, जब पुलिस पचगांव की पहाड़ियों में माफियाओं को पकड़ने गई थी। इस घटना को अवैध खनन माफियाओं ने अंजाम दिया था। इसे जिले की खनन माफियाओं की हिस्ट्री में सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है। घटना के दौरान डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई थी। डीएसपी सुरेंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे।
हरियाणा के नूंह जिले में आज मंगलवार को खनन माफियाओं ने डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या कर दी। डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, पुलिस टीम के साथ पंचगांव की पहाड़ी में छापा मारने आए थे। इस दौरान अवैध खनन माफियाओं ने उन पर डंपर चढ़ा दिया। इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के करीब चार घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आस-पास के कई गांवों को घेर लिया। जानकारी के मुताबिक, तावड़ू इलाके के पंचगांव में पुलिस ने एनकाउंटर किया है, जिसमें डंपर के क्लीनर इकरार के पैर में गोली लगी है। इकरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डंपर के ड्राइवर को भी पुलिस ने घेर लिया है। दोनों ही पंचगांव के रहने वाले हैं। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने एक आरोपी के गोली लगने और गिरफ्तारी की पुष्टि की। सीएम मनोहर लाल ने सुरेंद्र सिंह बिश्नोई के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा की है।
तावड़ू पुलिस को पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन की जानकारी मिली थी। सुरेंद्र सिंह बिश्नोई पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर छापे मारने पहुंचे थे। पहाड़ी पर उन्हें पत्थर ले जाते वाहन मिले, जिसे उन्होंने रोकना शुरू किया। इसी बीच, माफियाओं ने डिप्टी एसपी पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। उस वक्त सुरेंद्र सिंह बिश्नोई अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वे नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया।
खनन माफिया कई राज्यों में सक्रिय हैं। राजस्थान के झालावाड़ जिले में खनन विभाग की ओर से अवैध खनन को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 20 दिनों में जिलेभर में 21 लाख 77 हजार 860 रुपए का जुर्माना वसूला गया है, जबकि 27 मामले दर्ज किए गए हैं। कलेक्टर के आदेश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ 15 मई से विशेष अभियान चला। इसके तहत 3 जून तक विभाग ने रिकॉर्ड जुर्माना वसूला गया। खनिज विभाग के इंजीनियर अशोक वर्मा ने बताया कि जिले भर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। दौसा में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि पहले वे जहां अवैध रूप से खनन करते हैं वहीं अब मौके पर पुलिस और खनिज विभाग की टीम में पहुंचती हैं तो उन पर पथराव भी कर देते हैं।
बिहार के बिहटा के अमनाबाद और मनेर के 84 इलाकों में बालू के अवैध खनन का बड़ा कारोबार होता है। इस काले कारोबार की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस कार्रवाई के लिए जाती है तो अक्सर पुलिस पर हमले किये जाते रहे हैं। पिछले महीने खनन विभाग के पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एसटीएफ ने सोन नदी के बालू का अवैध तरीके से खनन व कारोबार करने वाले माफियाओं पर दबिश डाली।
माफियाओं के गढ़ में जब एसटीएफ कार्रवाई के लिए पहुंची तो पुलिस पर गोलियां बरसनी शुरू हो गयी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा गया। एसटीएफ और बिहटा पुलिस ने मौके पर से अवैध बालू के कारोबार से जुड़े 32 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके पर ये 10 पोकलेन, एक राइफल छह जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल वगैरह बरामद किये। पटना पुलिस ने अवैध बालू खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। खनन विभाग, पुलिस और एसटीएफ ने बिहटा के सोन दियारा इलाके में एकसाथ छापेमारी की और 32 अपराधियों को दबोचा। वहीं बालू का अवैध खनन करने के लिए इस्तेमाल में लिए जाने वाले 10 से अधिक जेसीबी को जब्त किया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button