फिल्मी

पूजा भट्ट ने मनाया 54वां जन्मदिन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट ने दो शादियां की थीं। उनकी दूसरी शादी सोनी राजदान से हुई थी। इस शादी से महेश की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हुईं। वहीं पहली शादी उन्होंने किरण भट्ट (लॉरेन ब्राइट) से की थी। दोनों ने दो बच्चों पूजा भट्ट और राहुल भट्ट का वेलकम किया था। इनमें से पूजा भट्ट ने पिता की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में करियर बनाया और वो 90 के दशक का जाना-माना चेहरा रहीं। महेश भट्ट की बड़ी बेटी और आलिया भट्ट की सौतेली बहन पूजा भट्ट अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। शुरू से ही घर में फिल्मी माहौल मिलने के चलते पूजा का भी शुरू से ही फिल्मी दुनिया की तरफ झुकाव था। महज छोटी उम्र में ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत कर दी थी। लेकिन पूजा सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि शराब की बुरी लत के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। सिर्फ 45 साल की उम्र में इसके चलते उन्हें ये एहसास हो गया था कि उनकी जिदंगी खत्म होने वाली है। पूजा भट्ट ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘डैडी’ से की थी। इसका डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। इसमें पूजा के साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर नजर आए थे। दोनों पिता और बेटी के किरदार में थे। इसमें दिखाया गया था कि पूजा, अनुपम के किरदार को शराब पीने से रोकती है लेकिन, असल जिंदगी में वो खुद इसकी आदी हो चुकी थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button