फिल्मी

प्रकाश राज फिल्म स्पिरिट से नहीं होंगे अलग

प्रभास-संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट रिलीज से पहले से ही खबरों में बनी हुई थी, लेकिन अब इन खबरों में एक और बड़ा मोड़ आया। खबर सामने आई कि एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म को छोड़ दिया है। इस पूरे मुद्दे पर खुद प्रकाश राज ने अब चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वह फिल्म नहीं छोड़ रहे हैं। स्पिरिट’ को लेकर शुरू से ही विवाद की लकीर खिंच गई थी। पहले फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर सामने आई और फिर कहा गया कि प्रकाश राज भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ‘स्पिरिट’ में क्रिएटिव मतभेद के चलते एक्टर ने फिल्म छोड़ दिया है लेकिन अब प्रकाश राज ने खुद इस मुद्दे पर बात की है। प्रकाश राज ने कहा, ये सब बेबुनियाद अटकलें हैं, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म का हिस्सा होने की खबर को भी कंफर्म किया। हालांकि, पिछले साल ‘स्पिरिट’ की ऑडियो स्टोरी सामने आई थी, जो कि प्रकाश राज की ही आवाज में था। साल 2021 में ये प्रोजेक्ट अनाउंस हुआ था और तब से ये खबरों में रहा है कि फिल्म में एक जबरदस्त कहानी के साथ एक्शन होने वाला है। संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते दिखेंगे और ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है। ये रिलीज डेट पहले ही अनाउंस की जा चुकी है। इससे पहले फिल्म से दीपिका पादुकोण भी अलग हो गई थीं और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लीड रोल में लिया गया। दीपिका के हटने के पीछे बताया गया कि काम के शेड्यूल और 8-घंटे शूटिंग शिफ्ट की मांग पर विवाद हुआ था, जिसने मेकर्स को नाराज किया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button