फिल्मी

रश्मिका मंदाना की गर्लफ्रेंड पर्दे पर आयी

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ शुक्रवार यानी 7 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह मूवी कई भाषाओं में रिलीज हुई है, जो एक टॉक्सिक रिश्ते की कहानी दिखाती है। इस बीच विजय देवरकोंडा ने ‘द गर्लफ्रेंड’ फिल्म की जमकर तारीफ की, जिससे खुश रश्मिका ने उन्हें एक प्यारा रिप्लाई किया।
विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की तारीफ में एक पोस्ट डाला था, जिसका जवाब देते हुए रश्मिका मंदाना ने बहुत सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, ‘ये शब्द बहुत ही पावरफुल हैं, ये मेरे लिए बहुत जरूरी हैं, हालांकि इतनी अच्छी बातों को पचाना मेरे लिए मुश्किल होगा, लेकिन बहुत अच्छी बात कही है आपने। ये फिल्म धीमी गति से जलने वाली कहानी है जो लंबे समय तक चलती रहेगी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘विजय देवरकोंडा, आप शुरू से ही इस फिल्म का इनडायरेक्ट तरीके से हिस्सा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि आपको इस फिल्म के लिए मुझ पर गर्व होगा।’ रश्मिका मंदाना ने चार लाइनों के पोस्ट में चार बार हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
ये पोस्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि बीते साल से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग की खबरें लगातार आ रही हैं। दोनों के वेकेशन पोस्ट भी सामने आ चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि दोनों स्टार्स बीते साल ही गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं। (हिफी)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button