फिल्मी

धुरंधर में अक्षय खन्ना पर फिदा शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने फिल्म धुरंपार की तारीफ की है। फिल्म
धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्म को कई सेलेब्स से भी लगातार प्रशंसा मिल रही है। इसमें शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है।
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना का डांस स्टेप रीक्रिएट किया और वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह समेत पूरी कास्ट, संगीत और निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्ना के डांस स्टेप को रीक्रिएट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि फैंन तो मिला नहीं लेकिन मैं फैंन बन गयी हूं, तो ये ट्रेंड करना बनता था। वीडियो के अंत में शिल्पा मजाक करती हैं कि उनकी टीम पंखा चलाना भूल गई, जिससे उनकी सारी मेहनत बेकार हो गई। शिल्पा ने गौरव गेरा, मानव गोहिल और राकेश बेदी की सराहना करते हुए, कलाकारों की टीम को एकजुट करने के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को श्रेय दिया। उन्होंने फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और संगीत की भी तारीफ करते हुए कहा कि यह इस समय उनकी पसंदीदा प्लेलिस्ट है। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सचमुच एक दूरदर्शी हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button