फिल्मी

शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से कहा अब वह नहीं जाएंगी विदेश, याचिका वापस

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के चलते विदेश जाने की इजाजत नहीं मिल सकी। अभिनेत्री ने इस संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, ताकि उन्हें लॉस एंजेलिस में होने वाले इवेंट में शामिल होने की अनुमति मिल सके।
हालांकि, दो बार की सुनवाई के बावजूद कोर्ट ने फिलहाल अनुमति नहीं दी। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने इस महीने की अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी। उनके वकील ने अदालत में बताया कि अभिनेत्री अब अपनी ट्रैवल पर्मिशन याचिका वापस ले रही हैं और दिसंबर में नई अर्जी दाखिल करेंगी, जब उनका दोबारा विदेश जाने का प्लान होगा।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू (इकोनॉमिक ऑफेन्सेस विंग) जांच कर रही है। इसी जांच के तहत दोनों के खिलाफ एलओसी जारी किया गया था। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता दीपक कोठारी के वकील डॉक्टर यूसुफ इकबाल यूसुफ और जैन श्रॉफ ने अदालत में दावा किया कि शिल्पा शेट्टी द्वारा दायर किए गए एफिडेविट (शपथपत्र) के लिए किए जाने वाले नोटरी की प्रकिया में एक जगह उनके खुद के हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “संभावना है कि वह हस्ताक्षर किसी और ने किए होंगे।”
इस पर कोर्ट ने कहा कि “अगर आपको इस पर कोई कार्रवाई करनी है तो आप कानून के अनुसार कर सकते हैं।” शिकायतकर्ता के वकील जल्द ही इस एफिडेविट के खिलाफ फोरजरी (झूठी गवाही) और कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट (अदालत की अवमानना) की याचिका दायर करेंगे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button