फिल्मी

भाभी जी घर पर हैं में शिल्पा शिंदे की वापसी

भाभीजी घर पर हैं’ टीवी की दुनिया का मशहूर कॉमेडी शो है। इसने दर्शकों को कई सालों तक एंटरटेन किया। अब शो का नया सीजन ‘भाभीजी घर पर हैं नए अवतार में वापसी कर रहा है। सबसे ज्यादा फैंस शिल्पा शिंदे को लेकर एक्साइटेड हैं, क्योंकि वह शो में कमबैक करने जा रही हैं और वह अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें घूंघटगंज नाम के शहर की एक डरावनी कहानी दिखाई गई। प्रोमो में शिल्पा अपना मशहूर डायलॉग- सही पकड़े हैं, बोलती नजर आईं, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं।
शिल्पा शिंदे करीब 10 सालों के बाद इस शो में वापसी कर रही हैं। उन्होंने मेकर्स के साथ कुछ अनबन की वजह से शो छोड़ दिया था। उनकी वापसी से फैंस काफी खुश हैं, क्योंकि वह असली अंगूरी भाभी को बहुत मिस कर रहे थे। शिल्पा का कहना है कि एक कलाकार के लिए 10 साल का समय बहुत लंबा होता है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह दोबारा इस रोल को निभाएंगी या कभी शो में वापस आएंगी। शिल्पा ने बताया कि इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना वाकई बहुत मुश्किल है और अगर वो ‘भाभीजी घर पर हैं 2।0’ में वापस आई हैं, तो यह उनकी अपनी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने दर्शकों के लिए वापस आ रही हैं, ताकि उन्हें खुश कर सकें और उनकी ख्वाहिश पूरी कर सकेंविभूति नारायण मिश्रा का रोल निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख ने कहा कि पिछले 11 सालों में यह शो का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोमो है। उन्होंने बताया कि नए सीजन में दर्शकों को हॉरर, कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का देखने को मिलेगा। आसिफ ने माना कि कॉमेडी में हॉरर जोड़ना थोड़ा रिस्की है, लेकिन पूरी टीम को लगा कि अब शो को एक नए लेवल पर ले जाने का सही समय आ गया है। रोहिताश गौर शो में मनमोहन तिवारी के किरदार में नजर आते हैं। उन्होंने ने कहा कि लोग प्रोमो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इससे साफ पता चलता है कि मेकर्स इस सीजन में कुछ नया और अलग पेश करना चाहते हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button