फिल्मी

सोहा अली खान ने सेहत का किया खुलासा

सोहा अली खान अपने पॉडकास्ट में आये गेस्ट के साथ वुमन हेल्थ और ट्रीटमेंट्स पर खुल कर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट ब्लड रिपोर्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके शरीर में ऐसा जीन है, जिससे उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा है।
सोहा अली खान ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट पर शेफ रणवीर बरार और गरिमा अरोड़ा के साथ हेल्दी डाइट और हार्ट डिसीज पर बात करते हुए बताया, “मैं हेल्दी रहने के लिए खुद पर बहुत ध्यान देती हूं। मुझे बताया गया है कि मेरे लिए मेडिटेरेनियन डाइट सबसे ज्यादा हेल्दी है। मैंने हाल ही में अपना ब्लड टेस्ट कराया। मेरा एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम है और एलडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) ज्यादा है, जो अच्छी बात है। लेकिन मेरे अंदर एक ऐसा जीन है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए मुझे अपना कोलेस्ट्रॉल सामान्य से भी कम रखना पड़ता है।
सोहा अली ने बताया मैं हमेशा से हेल्दी खाना खाने में विश्वास करती हूं। इस डाइट में ताजा खाना, कम फैट वाला प्रोटीन और सही तरह के तेल शामिल होते हैं। पहले हम सभी वेजिटेबल ऑयल इस्तेमाल करते थे, लेकिन कुणाल ने कहा कि इन्हें हटाकर बीज वाले तेलों का इस्तेमाल शुरू करना चाहिए। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button