तारा सुतारिया का वीर पहाड़िया से बे्रकअप

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, फैंस का फेवरेट कपल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है। यह खबर सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की कॉन्ट्रोवर्सी और पब्लिक में सपोर्ट के बीच आई है, जिसने फैंस को चैंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तारा और वीर ने शांति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि वजह का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की कॉन्ट्रोवर्सी चर्चा में रही थी, जिसमें तारा ने स्टेज पर अपीयरेंस दी। वहीं उनकी सिंगर के साथ कैमेस्ट्री को फैंस का प्यार मिला। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हुए, जिसमें वीर भीड़ में नाराज नजर आए। इसके बाद ओरी ने अनएडिटेड वीडियो शेयर किया, जिसे इंफ्लूएंसर ओरी ने शेयर किया। वहीं वीर तारा और एपी ढिल्लों को चीयर करते हुए नजर आए। ओरी द्वारा शेयर किए इस वीडियो को वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर करते हुए लिखा, सच हमेशा जीतता है। (जो मीडिया आपको कभी नहीं दिखाएगा) इसके अलावा तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पेड पीआर उन्हें और वीर को टारगेट करने के लिए एडिटेड वीडियो और झूठ को बढ़ावा देने पर अपना रिएक्शन दिया। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि करीना कपूर के कजिन आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा और वीर ने जुलाई 2025 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था, जबकि इससे पहले वह एक साल तक डेट कर चुके थे। (हिफी)



