फिल्मी

तेज प्रताप मल्लिका शेरावत के साथ शुरू करेंगे नई पारी!

लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों से इतर मनोरंजन जगत में अपनी नई पारी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने अनूठे अंदाज और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर तेज प्रताप ने अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस नए क्लिप में वे बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत के साथ बेहद सहज अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों की जुगलबंदी का ये वीडियो आते ही छा गया है।तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों पास-पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर मल्लिका को कुछ बेहद दिलचस्प दिखाते दिख रहे हैं, जिसे मल्लिका भी बड़े ध्यान से देख रही हैं और मुस्कुराते हुए चर्चा कर रही हैं। इस मुलाकात को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए वीडियो के बैकग्राउंड में हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर का लोकप्रिय रोमांटिक गीत गहरा हुआ जोड़ा गया है, जो इस क्लिप को और भी ज्यादा फिल्मी लुक दे रहा है। राजनेता ने इस मुलाकात के संदर्भ या जगह का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन वीडियो के साथ लिखे कैप्शन ने फैंस और फॉलोअर्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने लिखा, जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है! इस रहस्यमयी संदेश के सामने आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। कई लोग इसे किसी आगामी शो या स्पेशल प्रोजेक्ट की शूटिंग मान रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह उनके मौजूदा रियलिटी शो से जुड़ा कोई सरप्राइज एलिमेंट हो सकता है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button