फिल्मी

मनीषा कोईराला का ईलू-ईलू आज भी लोकप्रिय

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने हैं जो सालों बाद भी लोगों के दिलों पर अपनी जगह बनाए हुए है। बात करें प्यार भरे रोमांटिक गानों की तो बॉलीवुड में कई ऐसे यादगार गीत बने हैं, लेकिन साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सौदागर का गाना ईलू-ईलू आज भी प्यार करने वालों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। इस गाने को चार सिंगर ने अपनी आवाज दी, मनहर उधास, कविता कृ्ष्णमूर्ति, उदित नारायण और सुखविंदर सिंह की आवाज से सजा ये गाना आज भी खूब सुना जाता है। फिल्म में मनीषा कोईराला और विवेक मुशरन ने अहम भूनिका निभाई थी।
फिल्म सौदागर का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म में मनीषा कोईराला और विवेक मुशरन मुख्य किरदार में थे। ईलू-ईलू के गीत के बोल फेमस गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि इस गाने को संगीत दिया था फेमस जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने। चारों सिंगर की आवाज ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दिलाई। यही वजह है कि आज भी प्यार करने वालों के लिए ये गाना लोकप्रिय गीतों में गिना जाता है। आज भी दो प्यार करने वालों के लिए ये गीत उनके मन की बात को बताता है। जब भी पुराने रोमांटिक गानों की बात आती है तो ये गाना लोगों की जुबान पर आ जाता है। गाने के बोल इस तरह से हैं कि हीरो अपने दोस्तों को बताता है कि ईलू-ईलू शब्द का मतलब क्या है? तब वो बताते हैं कि इसका मतलब होता है आई लव यू मनीषा कोईराला के चुलबुलेपन और अंदाज ने इस गाने में जान डाल दी, वहीं अपनी मासूमियत से विवेक मुशरन ने इस गाने को सदाबहार बना दिया। मनीषा कोईराला और विवेक मुशरन के अलावा इसमें दिलीप कुमार, राज कुमार,अमरीश पुरी, अनुपम खेर ने भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button