फिल्मी

तेजाब का गाना धक-धक गर्ल के लिए बना टर्निंग प्वाइंट

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में ऐसे कई गाने दिए हैं, जो सिर्फ हिट नहीं बल्कि कल्ट बन चुके हैं। उनकी डांसिंग, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने हर गाने को यादगार बना दिया। 90 के दशक में ‘एक दो तीन’ से लेकर ‘डोला रे डोला’ और ‘मार डाला’ तक, उन्होंने हर दौर में अपनी अलग छाप छोड़ी। एक दो तीन (तेजाब) का यह गाना माधुरी दीक्षित के करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है। इसी गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और डांस आइकन की पहचान दिलाई। धक-धक करने लगा (बेटा) के गाने ने माधुरी को ‘धक-धक गर्ल’ बना दिया। उनके एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे 90 के सबसे आइकॉनिक गानों में शामिल कर दिया। चोली के पीछे क्या है (खलनायक) का इसी प्रकार का गाना अपने समय का सबसे फेमस और बोल्ड गाना था। आज भी इसका म्यूजिक और माधुरी का डांस लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है। ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने को गीतकार आनंद बख्शी ने लिखा था। यह गाना इतना पॉप्युलर हुआ कि 1 करोड़ ऑडियो कैसेट तो एक हफ्ते के भीतर ही बिक गए थे। मेरा पिया घर आया (याराना) के इस गाने में माधुरी की एनर्जी और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। उनके डांस मूव्स ने इसे एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड क्लासिक बना दिया, जो आज भी हर फंक्शन में बजता है। इसके बाद दीदी तेरा देवर दीवाना (हम आपके हैं कौन) फैमिली फंक्शन्स और शादियों में यह गाना आज भी खूब बजाया जाता है। माधुरी की चुलबुली अदाएं और एक्सप्रेशन इसे खास बनाते हैं। मार डाला (देवदास) का क्लासिकल अंदाज में सजा यह गाना माधुरी के करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में गिना जाता है। उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन ने इसे यादगार बना दिया। डोला रे डोला (देवदास) माधुरी और ऐश्वर्या राय की जोड़ी वाला गाना बॉलीवुड के सबसे शानदार डांस नंबरों में से एक माना जाता है। इसकी कोरियोग्राफी आज भी चर्चा में रहती है। घाघरा (ये जवानी है दीवानी) को माधुरी दीक्षित के कमबैक फेज का सबसे फेमस डांस नंबर माना जाता है। रणबीर कपूर के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री और एनर्जी ने इस गाने को खास बना दिया। रिलीज के बाद यह गाना नई पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय हुआ और आज भी पार्टियों में खूब बजाया जाता है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button