महाभारत की द्रौपदी समेत कई एक्ट्रेस का भाग्य ईवीएम में

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार भी सिनेमा और राजनीति का गहरा मिक्स देखने को मिल रहा है। टीएमसी और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपनी तरफ से कई सेलेब कंटेस्टेंट को मैदान में उतारा। इनमें ऐसे नाम शामिल हैं जो छोटे पर्दे और बंगाली सिनेमा से जुड़े रहे हैं। एक खास नाम वो भी है जिसने दूरदर्शन की महाभारत में द्रौपदी के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ये एक्ट्रेस हैं रूपा गांगुली।
इसके अलावा सायंतिका बनर्जी (टीएमसी) चर्चित बंगाली एक्ट्रेस है। सायंतिका बनर्जी बारानगर विधानसभा सीट से टीएमसी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीत हासिल की थी। मशहूर एक्टर रुद्रनील घोष, हावड़ा जिले की शिबपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे पहले भी राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव रहे हैं। एक्टर हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन चटर्जी) श्यामपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। 2021 में उन्होंने भाजपा टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। इसी प्रकार बंगाली फिल्मों के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती बैरकपुर सीट से टीएमसी की ओर से मैदान में हैं। बता दें कि बंगाल में ही क्या देश में सत्ता और सितारों का यह गठबंधन नया नहीं है। कई कलाकार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और कुछ सफल भी रहे हैं। (हिफी)



