अमिताभ पर फिल्माया गाना बना दोस्ती की मिसाल

दोस्ती की बात हो तो हिंदी गानों को कैसे भूल सकते हैं। आज हम दोस्ती के एक ऐसे ही गाने के बारे में बात करेंगे जो आज से 45 सालों बाद भी दोस्ती की मिसाल पेश करता है। किशोर कुमार की आवाज और अमिताभ बच्चन की परफॉर्मेंस देखकर किसी के भी आंखों आंसू छलक सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं साल 1981 में आई फिल्म याराना का सदाबहार गाना तेरे जैसा यार कहां। इस गाने के ना जाने कितने वर्जन आ गए हैं लेकिन आज भी ये गाना लोगों की जुंबा पर बना हुआ था। इस गाने के बोल अंजान ने लिखे थे, राजेश रोशन के गाने को संगीत दिया और किशोर कुमार ने अपनी जादुई आवाज से इस गाने में जान डाल दी। अमिताभ बच्चन के साथ नीतू सिंह इस गाने में नजर आ रही हैं। फिल्म याराना की कहानी की बात करें तो इसमें दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जिसमें दोनों दोस्त एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं लेकिन जब वो दोबारा मिलते हैं तो उनकी दोस्ती उतनी ही गहरी होती है, जितनी बचपन में थी। फिल्म में किशन का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है वहीं उनके दोस्त बिशन का किरदार अमजद खान ने निभाया है। किशन को सफल बनाने से लेकर अपने दोस्त का मुश्किलों में साथ देने तक की दोस्ती को इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म याराना ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था। इस फिल्म के दूसरे गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे जैसे-
छूकर मेरे मन को, सारा जमाना हसीनों का, भोले और भोले, तू रूठा दिल टूटा-किशोर कुमार और बिशन चाचा कुछ गाओ – मोहम्मद रफी ने गाया
था। (हिफी)



