फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर सामने आया

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने इस अपकमिंग लव स्टोरी की पहली झलक बेहद अनोखे अंदाज में पेश की थी जिसके बाद से ही इसके टीजर का इंतजार हो रहा था। अब इस वन-ऑफ-ए-काइंड रोमांटिक ड्रामा का टीजर भी सामने आ गया है। टीजर एक ऐसे प्यार की झलक दिखाता है जिसमें कोई छल नहीं है, बल्कि सच्चा, सहज और इमोशन्स से भरपूर है एक ऐसा रिश्ता जो दिल को छू जाता है और यादों में बस सा जाता है।
फिल्म का टीजर एक मॉडर्न रोमांस का एहसास कराता है। यह उस फीलिंग जैसा है जिसे शायद आपने कभी जिया हो या कहीं दिल के किसी कोने में अब भी संभालकर रखा हो। फिल्म एक मॉडर्न लव स्टोरी है लेकिन इसके टीजर में 90 के दशक की झलक है। टीजर में पुराने गाने को नए तरीके से पेश किया गया है। साथ ही ये लव स्टोरी भी 90े के प्यार को एक मॉर्डन ट्विस्ट के साथ पेश करती है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। टीजर की शुरुआती झलक से ही रियल और सच्चे रोमांस की फील मिलने लगती है, जो लगभग-प्यार, अनकहे जज्बातों और उनसे जुड़ी अनगिनत संभावनाओं की यात्रा पर ले जाती है। टीजर की सबसे खास बात है इसका म्यूजिकल टच। आइकॉनिक गाना ‘दो दीवाने सहर में’ इसे एक खूबसूरत बैकड्रॉप देता है, जो फिल्म के सॉफ्ट, सुकून भरे और इमोशनल माहौल को और भी गहराई से पेश करता है। इसके साथ ही ऑडियंस मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फ्रेश केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। दोनों पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों ऐसे किरदारों में दिखते हैं जो न सिर्फ प्यार को समझने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि खुद को भी खोजने की एक जर्नी पर हैं। इस तरह की इमोशनल लेयरिंग आज की लव स्टोरीज में कम ही देखने को मिलती है। (हिफी)



