टीवी कलाकार मोहिना सिंह दे रहीं प्रवचन

बॉलीवुड से लेकर फिल्मी दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने एक्टिंग छोड़कर एक नई राह पकड़ ली। इनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति के रोल में नजर आईं पूर्व टीवी एक्ट्रेस और रियल लाइफ राजकुमारी मोहिना सिंह का नाम भी शुमार है। मोहिना सिंह ने 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी के बाद ही अभिनय से दूरी बना ली थी। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा प्यार तूने क्या किया, कुबूल है, नया अकबर बीरबल और सिलसिला प्यार का में जहां अभिनय का जादू चलाया तो वहीं डांस इंडिया डांस में अपने डांस से सबको इंप्रेस किया। हालांकि, शादी होते ही उन्होंने ग्लैमर वल्र्ड से दूरी बना ली और अपना पूरा फोकस अपने परिवार पर शिफ्ट कर दिया। इस बीच मोहिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने ये सवाल करने शुरू कर दिए हैं कि क्या मोहिना ने अब आध्यात्म की राह पकड़ ली है? सोशल मीडिया पर मोहिना सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आध्यात्मिक प्रवचन देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के चलते अब एक बार फिर मोहिना सुर्खियों में हैं। वीडियो में वह भीड़ को संबोधित कर रही हैं और मानवता, अच्छाई-बुराई पर उपदेश दे रही हैं। उन्हें इस वीडियो में साधारण जीवन जीने और बुरे कर्म के जरिए कमाई न करने का उपदेश देते देखा जा सकता है।
मोहिना कह रही हैं- क्या ये सही होगा कि मैं बुरे कर्म करके, बुरी कमाई करके अपने बच्चों को खिलाऊं? या किसी के सिर पर चढ़कर सफलता पाऊं? अगर हम ये सोच लें कि बेईमानी से कमाई नहीं करनी तो नहीं करनी। (हिफी)



