फिल्मी

विक्रम भट्ट व बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

बॉलीवुड के निर्देशक और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वर्सोवा पुलिस ने पिता और बेटी के खिलाफ मुंबई में कार्रवाई करना शुरू कर दी है। ये मामला धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि आरोपियों ने व्यवसायियों से फिल्म और अन्य प्रोजेक्ट्स में निवेश के बदले अच्छा रिटर्न देने का आश्वासन देकर करोड़ों रुपये लिये। हालांकि, तय समय पर न तो रिटर्न दिया गया और न ही निवेश की गई राशि वापस की गई। इस मामले को लेकर जांच शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक फिल्म निर्माता और उनकी बेटी की ओर से कोई अपडेट नहीं मिली है।
इस मामले में एक व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने कथित तौर पर 13 करोड़ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने वर्सोवा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आगे की जांच के लिए यह प्रकरण आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। इसके पहले फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई में राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया था कि उदयपुर पुलिस ने राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में ये गिरफ्तारी की थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button