विश्व-लोक

नेतन्याहू ने भी छोड़ा ट्रम्प का साथ

ईरान के केशम द्वीप पर कथित अमेरिकी हमलों की खबरों के बीच इजरायल ने साफ कहा है कि इन हमलों में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। ईरान ने द्वीप पर कई धमाकों और आसमान में विमानों के देखे जाने की जानकारी दी है। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। ईरान के रणनीतिक महत्व वाले केशम द्वीप पर कथित अमेरिकी हमलों की खबरों के बीच इजरायल ने साफ कर दिया है कि इन हमलों में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। यह घटना तब हुई जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हाल के दिनों में तेहरान के खिलाफ सख्त रुख दिखाते रहे हैं और युद्ध फिर से शुरू होने की आशंकाओं पर चर्चा तेज है।
इजरायली सेना ने 3 नवम्बर को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरान के कघ्ेशम द्वीप पर बीती रात हुए कथित अमेरिकी हमलों में उसकी भागीदारी नहीं थी। समाचार एजेंसी एएफपी के सवाल पर एक इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने इसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल का ईरान के हालिया हमले में कोई हाथ नहीं है। हालांकि अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेन्ट काॅम) ने भी इस मामले पर तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। अमेरिका की ओर से भी सार्वजनिक रूप से हमलों की पुष्टि नहीं की गई है। कोशम द्वीप होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है, इसलिए यहां होने वाली किसी भी सैन्य गतिविधि का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ सकता है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button