विश्व-लोक

ईरान में एक और आपरेशन करेंगे ट्रम्प

न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तेहरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो वाशिंगटन एक और ऑपरेशन शुरू कर सकता है। इससे कुछ घंटे पहले ही एक अमेरिकी दूत ने कहा था कि इसी सप्ताहांत तक ईरान पर फिर से बड़े हमले हो सकते हैं। फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान 23 अक्टूबर को ट्रंप ने कहा, हम एक और एपिक फ्यूरी कर सकते हैं। यहां उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना द्वारा चलाए जाने वाले युद्ध के लिए इस्तेमाल किए गए नाम का जिक्र किया। ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजराइल ने अगर दोबारा हमला किया तो ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को निशाना बना सकता है।
हमले से बचने के लिए ईरान ने अपना आगे का प्लान तैयार कर लिया है। ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछे इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की योजना तैयार की है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गाईस के राजनीतिक मामलों के उप प्रमुख यदोल्लाह जावानी ने कहा है कि अगर ईरानी बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ तो ईरान होर्मुज के नीचे मौजूद सात प्रमुख इंटरनेट केबल को काट देगा। समुद्र के नीचे की इंटरनेट केबल से लेकर सैन्य ठिकानों तक कोई जगह सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि, ईरान की ना केवल समुद्र के नीचे बिछे इन केबल तक पूरी पहुंच है, वह इन्हें पूरी तरह से नष्ट भी कर सकता है।
बता दें कि समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल दुनिया के करीब 99 प्रतिशत इंटरनेट ट्रैफिक पहुंचाती हैं। कई केबल कटने से इंटरनेट की रफ्तार धीमी हो सकती है और वित्तीय लेनदेन, ऑनलाइन कारोबार और क्लाउड सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा युद्ध के दौरान केबल की मरम्मत भी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि बीमा लागत बढ़ने और समुद्री क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलने में देरी हो सकती है। ट्रंप ने कहा, अमेरिका के पास युद्ध खत्म करने की क्षमता है, लेकिन सवाल यह है कि इसे खत्म किया जाए या इसे धीरे-धीरे खत्म होने दिया जाए। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button