फिल्मी

धनाश्री प्रकरण से अब उबर गये युजवेन्द्र

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का बीता साल सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी काफी उथल-पुथल भरा रहा। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल लगातार सुर्खियों में बने रहे। सोशल मीडिया पर कभी एलिमनी को लेकर तो कभी उनके बयानों और पोस्ट को लेकर जमकर बातें हुईं। ट्रोलिंग इतनी बढ़ गई कि इसका असर सीधे उनके दिमाग और दिल पर पड़ा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चहल ने पहली बार खुलकर बताया कि ये दौर उनके लिए कितना भारी था।
मार्च में तलाक फाइनल होने के बाद चहल की निजी जिंदगी सोशल मीडिया का टॉपिक बन गई। हर पोस्ट, हर तस्वीर और हर बयान पर लोग अपनी राय देने लगे। कई बार ये राय सीधी गाली गलौज में बदल गई। चहल ने बताया कि शुरू में उन्हें यकीन ही नहीं होता था कि बिना मिले लोग इतनी नफरत कैसे फैला सकते हैं। खुला इंस्टाग्राम अकाउंट होने की वजह से कोई भी कुछ भी लिख देता था, जो उन्हें अंदर से परेशान करता था। युजवेंद्र चहल ने माना कि तलाक के दौरान उनका दिमाग क्रिकेट पर नहीं लग पा रहा था। वो मैदान पर तो थे, लेकिन मन कहीं और उलझा हुआ था। इसी वजह से उन्होंने कुछ अहम टूर्नामेंट्स से दूरी बनाई। उन्होंने कहा कि उस समय हरियाणा में उनके मेंटर अनिरुद्ध
सर ने उन्हें संभाला और सही रास्ता दिखाया। बातचीत और सपोर्ट से वो
धीरे-धीरे इस दौर से बाहर आए। चार करोड़ रुपये की एलिमनी को लेकर भी काफी हंगामा हुआ। कोर्ट के बाहर पहनी गई टी शर्ट और सोशल मीडिया कमेंट्स ने आग में घी डालने का काम किया। हालांकि चहल का कहना है कि कोर्ट से बाहर कदम रखते ही उनके लिए सब खत्म हो गया था। वो चैप्टर वहीं बंद हो चुका था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button