विश्व-लोक

बांग्लादेश में अब हिन्दू विधवा के साथ बर्बरता

बांग्लादेश से हिंदू विधवा महिला के साथ बर्बरता की वारदात सामने आई है। झेनाइदाह जिले के कालीगंज में एक विधवा हिंदू महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। इस क्रूर यातना में केवल गैंग रेप ही नहीं हुआ। 40 वर्षीय महिला को पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाल काट दिए गए। आरोपियों ने इस भयानक यातना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। संगबाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले उसने शाहिन और उसके भाई से 20 लाख टका में जमीन समेत दो मंजिला मकान खरीदा था। तब से वह मुख्य आरोपी शाहिन की बुरी नजरों में घिरी हुई है। शाहिन ने पहले भी कई बार उसे गलत प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें उसने ठुकरा दिया था।
पीड़िता ने कहा कि इसके बाद से शाहिन उसे परेशान करने लगा। विधवा ने पुलिस को बताया कि पिछले 3 जनवरी शाम को शाहिन और उसका साथी हसन अचानक घर में घुस आए। दोनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने उसी दिन उससे 50 हजार टका और मांगे। शनिवार शाम को महिला के गांव से दो रिश्तेदार घर आए। आरोप है कि उसी दौरान शाहिन और उसके साथी हसन ने घर में घुसकर महिला का बलात्कार किया। उन्होंने 50 हजार रुपये (भारतीय मुद्रा में 37 हजार रुपये) की और मांग की। जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो घर आए रिश्तेदारों को पीट-पीटकर भगा दिया गया। आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काट दिए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले पर पुलिस ने कहा कि हिंदू विधवा महिला को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में बचाया और झेनाइदाह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। झेनाइदाह पुलिस ने कहा कि महिला के होश में आने के बाद उसे थाने बुलाया गया और उसका बयान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button