ट्रम्प ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ खोला मोर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अचानक कुछ ऐसे फैसले लेते हैं जो पूरी दुनिया चैंका देती है। चाहे वेनेजुएला में अमेरिकी सेना का सैन्य ऑपरेशन हो, टैरिफ का मामला हो या फिर ईरान पर उनके बदलते रुख ने वैश्विक व्यवस्था में काफी उथल-पुथल मचाई है। अब ट्रंप ने पेंटागन को आदेश दिया है कि व साउथ कोरिया के साथ प्लान किए गए जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज में कटौती करे। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ईरान है। दरअसल, 11 दिनों तक चलने वाले जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज में करीब 18,000 साउथ कोरियन सैनिकों के शामिल होने की योजना थी। इसका उद्देश्य नॉर्थ कोरिया से संभावित खतरों के खिलाफ दोनों देशों की सैन्य तैयारी और संयुक्त अभियान क्षमता को मजबूत करना था। इस मिलिट्री एक्सरसाइज की प्लानिंग नॉर्थ कोरिया द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के बैन को तोड़कर बैलिस्टिक मिसाइल टेस्टिंग एक्टिविटीज फिर से शुरू करने के कुछ दिनों बाद शुरू हुई थी।
ट्रंप ने कहा कि साउथ कोरिया ईरान को डीन्यूक्लियर बनाने में मदद करने से मना कर रहा है। इसके साथ ही नॉर्थ कोरिया के प्रति उन्होंने अपनी नरमदिली और किम जोंग उन के साथ अपने अच्छे रिश्तों का हवाला दिया।ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस हफ्ते शुरू होने वाली एक्सरसाइज न सिर्फ महंगी हैं, बल्कि नॉर्थ कोरिया के लिए एक ऐसा संकेत भेजती हैं जो पूरी तरह से गलत और दुश्मनी भरा है। ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कभी नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को धमकी नहीं दी, बल्कि सम्मानजनक व्यवहार रहा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हाल में साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त कराने के अमेरिकी प्रयासों में साथ देने को कहा था, लेकिन सियोल ने इससे इनकार कर दिया।
ट्रंप ने लिखा, इसलिए, और इस बात को देखते हुए कि इसे कैंसिल करने में बहुत देर हो चुकी है, मैंने सेक्रेटरी ऑफ वॉर, पीट हेगसेथ को जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज को काफी कम करने का निर्देश दिया है! मैंने हाल ही में साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट से पूछा कि क्या वे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के डीन्यूक्लियराइजेशन में हमारा साथ देना चाहेंगे, और उन्होंने कहा, नहीं, धन्यवाद!



