विश्व-लोक

नेपाल के सुनसरी जिले में बेमियादी कफ्र्यू
भारत की सीमा से लगे नेपाल का एक जिला इस समय सांप्रदायिक हिंसा की आग से झुलस रहा है। नेपाल के सुनसरी जिले के कुछ इलाकों में कर्फ्यू अनिश्चित समय के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने सांप्रदायिक हिंसा पर दुख जताया है। इस हिंसा में पुलिस की गोली से 1 व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। इस जिले में कर्फ्यू सबसे पहले 27 जुलाई को लगाया गया था। इससे एक दिन पहले यहां के कप्तानगंज इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल पुलिस ने बताया है कि यहां दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई। इस फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सुरक्षाकर्मियों समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मृतक का नाम ओम प्रकाश मेहता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की गोली से किसी नागरिक की मौत और लोगों का घायल होना बेहद गंभीर मामला है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने लोगों से अपील की कि वे संयम रखें, किसी भी उकसावे, गुस्से या बदले की भावना से बचें और समाज में आपसी भाईचारा, भरोसा और सहनशीलता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय प्रशासन ने 28 जुलाई रात 9 बजे नया आदेश जारी किया। इसमें बताया गया कि पहले 5 जगहों पर लागू कर्फ्यू को बढ़ाकर अब 6 इलाकों तक कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू अगली सूचना तक अनिश्चित समय के लिए लागू रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कर्फ्यू वाले इलाकों में किसी भी तरह की भीड़, प्रदर्शन, धरना, सार्वजनिक सभा और लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। सुनसरी जिला नेपाल के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारत के बिहार की सीमा से लगा हुआ है। यह भारत और नेपाल के बीच आवाजाही और व्यापार के लिए बेहद अहम रास्ता माना जाता है। ध्यान रहे नेपाल की एक मशहूर यूनिवर्सिटी में एमबीएस पेपर लीक को लेकर बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button