इटली की पीएम मेलोनी ने जापान में मनाया जन्मदिन

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस बार अपने जन्मदिन पर जापान की यात्रा पर थीं। साने तकाइची इस दौरान, उन्हें अपने बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज मिला। जापान की प्रधानमंत्री ने उनके लिए केक मंगवाया और साथ ही मेलोनी के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाया। इसको देखते ही मेलोनी सरप्राइज हो गईं। वह अपनी खुशी छिपा नहीं पाईं और उनकी हंसी कैमरे में कैद हो गई। मेलोनी का बर्थडे 15 जनवरी को होता है। जापान में मनाए गए उनके बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी की जापान यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सामने बैठी दिख रही हैं। फिर उनके लिए अचानक केक आता है। और फिर उनके सामने बैठीं जापान की पीएम साने तकाइची गाना गाने लगती हैं। इसको देखकर मेलोनी बहुत खुश हो जाती हैं।
खास बात ये रही कि जापानी पीएम ने इटेलियन भाषा में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाया। ये नजारा देखकर मेलोनी बहुत ज्यादा ही खुश हो गईं और उन्होंने गले लगकर जापान की प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
जापानी यात्रा के दौरान मेलोनी और जापानी पीएम के बीच काफी गर्मजोशी दिखी। मेलोनी ने जापान की पीएम के साथ एक सेल्फी भी ली। एक्स पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए मेलोनी ने उसके कैप्शन में लिखा, दो राष्ट्र जो दूर-दूर हैं, फिर भी हमेशा करीब आते जा रहे हैं। साने तकाइची के साथ मित्रता और सौहार्द।
गौरतलब है कि अपनी जापान यात्रा पूरी होने के बाद मेलोनी ने एक लंबा पोस्ट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि हमने जापान के साथ इकोनॉमी से लेकर इनोवेशन तक, टेक्नोलॉजी से लेकर इंडस्ट्री तक, सिक्योरिटी से लेकर रिसर्च तक, और वैश्विक चुनौतियों से निपटने तक, सभी क्षेत्रों में लगातार मजबूत रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के अपने संकल्प की पुष्टि की। इटली और जापान भरोसेमंद पार्टनर हैं, जो स्थिरता, विकास और नियम-संवाद और उत्तरदायित्व पर बेस्ड अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए मिलकर काम करने में सक्षम हैं।



