फिल्मी

बाॅलीवुड में मनाया गया करवा चैथ, प्रीति जिंटा ढूंढती रहीं चन्द्रमा

29 अक्तूबर को करवा चैथ का व्रत पूरे देश में रखा जा रहा है। करवा चैथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है और इस दौरान सुहागन महिलाएं उपवास रखती हैं। अब कोई खास दिन हो और उसका मनोरंजन की दुनिया में सेलिब्रेशन भी खास हो जाता है।करवा चैथ 2026 के मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया के सितारों ने अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए हैं। इस साल नुपुर सैनन, कृतिका कामरा और आकांक्षा रंजन जैसी एक्ट्रेस अपना पहला करवा चैथ मनाने जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी हर साल बहुत ही जोर-शोर के साथ करवा चैथ मनाती हैं। इस बात पर नजर रहेगी कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर इस बार किस तरह सेलिब्रेट करती हैं और कौन-कौन सेलेब उनके यहां पहुंचता है। टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने करवा चैथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है और लिखा है, समय कितनी जल्दी बीत जाता है। हम साथ मिलकर अपना तीसरा करवा चैथ मना रहे हैं। कुछ भी नहीं बदला है। करण और मैं, दोनों एक-दूसरे के लिए व्रत रखेंगे। करण ने घी वाले पराठे बनाने में जो मेहनत की है, उसके लिए उन्हें पूरे नंबर। ससुराल वालों की तरफ से मुझे एक प्यारा सा सरगी सरप्राइज मिला, जिसमें ये सुंदर लाल कड़े और मेरी मनपसंद मिठाइया थीं।
इसी बीच दिन ढला भी नहीं और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा चांद को ढूंढने लगीं। दरअसल, प्रीति जिंटा अपने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चैथ का व्रत रख रही हैं लेकिन आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें चांद का इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी चिंता उन्होंने फैंस के साथ शेयर की तो इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया और बताया कि आपने गलत दिन व्रत रख लिया है।
प्रीति ने अपनी चिंता जाहिर की कि वे ईस्ट कोस्ट पर चांद नहीं देख पा रही हैं, जबकि उनका व्रत जारी है। उन्होंने लिखा, क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या चांद कहीं गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चैथ का व्रत चल रहा है और चांद बादलों के पीछे छिपकर लुका-छिपी खेल रहा है। इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, लगता है आपने गलत दिन व्रत रखा है। कार्तिक चतुर्थी भारत में आज है और यूएसए में कल। दूसरे यूजर ने लिखा, आपने गलत दिन व्रत रख लिया। हालांकि फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, आप खुद चांद हैं और दूसरे चांद को ढूंढ रही हैं। लॉस एंजिल्स में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वालीं यह एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी। नवंबर 2021 में, सरोगेसी के जरिए इस कपल के जुड़वां बच्चे, जय और जिया, हुए। मां बनने के बाद से, एक्ट्रेस ने कई बार बताया है कि कैसे उनकी प्राथमिकताएं बदली हैं और वे अपने बच्चों की परवरिश के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल कामों के बीच कैसे संतुलन बनाए रखती हैं। (हिफी डेस्क-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button