फिल्मी

हरियाणवी डांसर सपना चैधरी ले रहीं तलाक

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चैधरी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने खुद पुष्टि की है कि उन्होंने पति वीर साहू से शादी के 6 साल बाद वह तलाक ले रही हैं, जिसकी अर्जी दायर कर दी है। दरअसल, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने हाल ही में एनएमएफ न्यूज से अपने अलग होने के बारे में बात कि और बताया कि कैसे इसके कारण उनकी पर्सनल और प्रॉफेशनल लाइफ पर असर पड़ा। अपने तलाक के फैसले पर सपना चैधरी ने कहा, सिर्फ वह और वीर ही जानते हैं कि उनका रिश्ता क्यों टूटा। उन्होंने बताया कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तब उन्होंने साथ रहने का फैसला किया था। लेकिन जब उनकी शादी नहीं चल पाई, तो आखिरकार उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया।
सपना चैधरी ने प्यार और रिश्तों पर भी अपने विचार शेयर करते हुए कहा, मेरा मानना है कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता। प्यार आत्मा से जुड़ा होता है, इसमें भावनाएं शामिल होती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि पुरुष ज्यादा व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) होते हैं, जबकि महिलाएं अक्सर भावनाओं में बह जाती हैं। सपना चैधरी का कहना है कि शादी के बाद उन्होंने अपनी पहचान पर ध्यान देना छोड़ दिया था।
सपना चैधरी ने बताया कि उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद शादी की थी, जब उन्हें काफी लोकप्रियता मिल रही थी। हालांकि उनका मानना है कि उन्होंने एक पत्नी, मां और बहू के रूप में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने खुद को अहमियत देना बंद कर दिया था। उन्होंने माना कि इस सफर के दौरान कहीं न कहीं वह अपनी अलग पहचान और पेशेवर महत्वाकांक्षाओं को भूल गई थीं। उनकी बातों से उन निजी चुनौतियों की झलक मिलती है, जिनका सामना उन्हें अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और करियर के बीच संतुलन बनाते हुए करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button