फिल्मी

पाकिस्तानी सीरियल में परोसी जा रही अश्लीलता

पाकिस्तानी ड्रामा दर-ए-निजात इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। पाकिस्तान में तो इस सो को पसंद किया जा ही रहा होगा लेकिन भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब तक शो अपनी पॉजिटिव साइड के लिए चर्चा में था लेकिन फ्लैशबैक के कुछ एपिसोड दर्शकों को नागवार गुजरे हैं। इन सीन पर आपत्ति जताते हुए लोगों ने ये कमेंट तक किए कि वे अपने परिवार या बच्चों के साथ इसे देखने में कम्फर्टेबल नहीं थे। शो के लीड किरदार अबु बकर की मां यानी खुशबख्त अपनी बहू को अपनी जिंदगी के उस हिस्से से रूबरू करवाती है जो हमेशा उसकी आंख नम कर जाता है। खुशबख्त बताती है कि कैसे अपनी जवानी के दिनों में वह एक शातिर शख्स के प्यार में पड़ गईं। वह इस ख्वाबी दुनिया के खुमार में इस तरह डूब गईं कि अपने पिता के भरोसे, प्यार और तर्बियत को दरकिनार कर उस शख्स का हाथ थामा।
खुशबख्त को अपने चंगुल में फंसाने वाला अमान एक टीचर था। वह खुशबख्त के घर किराये पर रहता था। वह अपना टार्गेट पहले दिन ही भांप चुका था। उनकी हर एक चाल बस खुशबख्त के करीब पहुंचने की थी। वह अपनी साजिश में कामयाब होता है और खुशबख्त उसके प्यार में पड़ जाती है। दोनों के बीच कुछ रोमांटिक मोमेंट्स दिखाए गए थे जो कि दर्शकों को आपत्ति जनक लगे। इन पर कई लोगों ने यह भी कहा की टीवी के वर्जन में कुछ सीन काट दिए गए थे वहीं ऐप्प और यूट्यूब पर अनएडिटेड वर्जन था। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, बहुत नजदीकियां दिखाईं। बहुत गलत बात है। एक ने लिखा, पहली बार ऐसा देखा कि बेटे की कमाई इज्जत बाप ने लुटा दी। एक ने कमेंट किया, परिवार के साथ ऐसे सीन देखने में अनकम्फर्टेबल महसूस किया। कहानी को सपोर्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बेला और अमान गुर्जर की कहानी तो अभी शुरू ही हुई है। इसका अंत देखे बिना ही इसको क्रिटिसाइज करना सही नहीं है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button