विश्व-लोक

अमेरिका के आर्मी चीफ रैंडी हटाए गये

ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ रैंडी जार्ज को उनके पद से हटा दिया है। इससे अमेरिकी सेना में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने आर्मी के टॉप यूनिफॉर्म्ड अधिकारी रैंडी जॉर्ज समेत 2 अन्य जनरलों को बर्खास्त कर दिया है। पेंटागन ने गुरुवार को यह जानकारी दी, लेकिन इन बर्खास्तगी के कारण नहीं बताए। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, अमेरिका ईरान के खिलाफ जंग में है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि जनरल रैंडी जॉर्ज “तत्काल प्रभाव से आर्मी के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटा दिए गए हैं। जनरल जॉर्ज इस पद पर अगस्त 2023 से थे, जो आमतौर पर चार साल का कार्यकाल होता है। यह नियुक्ति बाइडेन प्रशासन के दौरान हुई थी। ईरान से युद्ध के दौरान अपने आर्मी चीफ को बर्खास्त करने के ट्रंप के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। अभी तक ट्रंप ने युद्ध के खत्म होने की कोई समय-सीमा भी नहीं बताई है। ट्रंप के रक्षामंत्री हेगसेथ ने रैंडी जॉर्ज के साथ ही आर्मी जनरल डेविड होडने और मेजर जनरल विलियम ग्रीन को भी हटा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button