लैक्में के फैशन शो में अनीत पड्डा की धूम

अनीत पड्डा अपने रैंप वॉक डेब्यू के बाद से जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। लैक्मे फैशन वीक बड़ी धूमधाम से खत्म हुआ, जब अनीत पड्डा ग्रैंड फिनाले में फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए रनवे पर उतरीं।अनीत पड्डा बेज कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की ड्रेस में देशी और थोड़ा विदेशी तड़का लगाया, लेकिन इसे गाउन की तरह स्टाइल किया गया था। मैचिंग कॉर्सेट और सिंपल ज्वैलरी से उन्होंने अपना लुक पूरा किया। अनीत जब अपने स्टाइलिश अंदाज में रनवे पर उतरीं तो उनके चेहरे की मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। सैयारा एक्ट्रेस को देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगा रहा था कि वह पहली बार रैंप वॉक कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कम से कम मेकअप के साथ खूबसूरत क्रिस्टल वर्क वाली हील्स में रनवे पर आग लगा दी। वहीं, तरुण के कलेक्शन बेज्वेल्ड में मॉडल्स ने ब्लैक और गोल्ड कलर के जैकेट, किमोनो, ज्वेल प्रिंटेड बॉम्बर और ड्रेप्ड गाउन पहने हुए थे। बेल्ट और बैग को मोतियों से सजाया गया था।तरुण के अनुसार, गोल्डन कलर की साड़ी से प्रेरित यह ड्रेस मेटैलिक सीक्विन से बनी थी और स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजी हुई थी। इस साड़ी गाउन में एक कोर्सेट वाली चोली थी जो स्वीटहार्ट नेकलाइन पर सीक्विन से तैयार की गई थी। (हिफी)



