विश्व-लोक

यूएनओ में भारत के निशिकांत ने पाक को धो डाला

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। बाल अधिकारों के गंभीर उल्लंघन और सीमा पार आतंकवाद पर भारत ने पाकिस्तान को धो डाला है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने यूएनओ के 80वें सत्र में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। दुबे ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को नागरिकों, खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए वैध और जरूरी प्रतिक्रिया बताया।
निशिकांत दुबे ने कहा कि पाकिस्तान, बाल और सशस्त्र संघर्ष (सीएसी) एजेंडे के सबसे गंभीर उल्लंघनकर्ताओं में से एक है। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद, गोलाबारी और हवाई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किया, जिसकी वजह से अफगान बच्चों की हत्या और अपंगता हुई है। इसके लिए उन्होंने सीएसी पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की 2025 की रिपोर्ट का हवाला दिया। बीजेपी सांसद ने कहा, ष्हम अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के खिलाफ हो रहे गंभीर दुर्व्यवहारों से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हैं, ये बात महासचिव की सीएसी 2025 पर रिपोर्ट और साथ ही जारी सीमा पार आतंकवाद से साफ है।निशिकांत दुबे ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तानी आतंकियों के क्रूर हमलों को नहीं भूला है। इस हमले के बाद भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों स्ट्राइक की गई। बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत ने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के लिए अपने वैध अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर हमारे सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया, जिसमें बच्चों समेत कई नागरिकों की जान गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों में शामिल होने के बाद भी पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलना पाखंड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button