फिल्मी

भूमिका चावला की फिल्म तेरे नाम फिर से पर्दे पर

सिनेमा में अब फिल्मों के री-रिलीज का दौर तेजी से चल रहा है। खासकर 90 के दशक की फिल्में ज्यादा री-रिलीज हो रही है। इस कड़ी में 27 फरवरी को वो रोमांटिक एक्शन फिल्म रिलीज हुई है, जिसने आज से 23 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। यह फिल्म थी भूमिका चावला की तेरे नाम। फिल्म की लीड स्टारकास्ट में सलमान खान और भूमिका चावला हैं। महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे और लोग रात-रात को लाइन में लगकर इस फिल्म के लिए टिकट खरीद रहे थे। फिल्म का जादू आज भी बरकरार है। 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। यह फिल्म साउथ फिल्म की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की थी, जो दिनभर अपने दोस्तों के साथ बाहर ही घूमता रहता है। एक तरह आवारा किस्म का इंसान, जिसे दुनिया से कोई मतलब नहीं हैं। कभी-कभी कुछ गुंडों से उसकी लड़ाई भी हो जाया करती थी, जो बाद में उसे पीट-पीटकर ऐसी जगह पहुंचा देते हैं, जहां से वह फिर कभी वापस नहीं आता पाता है। आवारागर्दी के बीच उसे एक लड़की से भी प्यार हो जाता है, जो उससे बहुत डरती भी है। उस लड़की के प्यार की खातिर वह अपनी यार-दोस्तों वाली दुनिया भूल जाता है और एक दिन उसके दुश्मन इतना मारते हैं कि वह पागलखाने में भर्ती हो जाता है। इस बीच उसकी प्रेमिका के घरवाले उसकी किसी से ओर से जबरदस्ती शादी भी कर देते हैं, लेकिन लड़की यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाती है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button