विश्व-लोक

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने पद छोड़ा

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। अगले पीएम के चुने जाने तक वह इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने देश के नाम संबोधन में लोगों को बताया कि इस बारे में उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से बात भी कर ली है। इसके साथ ही ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता का दौर और आगे बढ़ गया है। पिछले 10 साल में कीर स्टार्मर छठे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 22 जून को इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। स्टार्मर बीते 10 सालों में ब्रिटेन के पीएम पद से इस्तीफा देने वाले सातवें व्यक्ति हैं। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, यूके की विदेश सचिव येवेट कूपर ने एक दिन पहले स्टार्मर को पद छोड़ने के लिए कहा था। स्टार्मर के सबसे सीनियर मंत्रियों में से एक कूपर ने पिछले हफ्ते के अंत में स्टार्मर को प्राइवेट तौर पर इस्तीफा देने का मैसेज भेजा था। इससे पहले ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने स्टार्मर सरकार पर डिफेंस बजट में कटौती का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। इस बीच चर्चा है कि एंडी बर्नहम सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नए नेता बन सकते हैं। ऐसे में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने की संभावना भी सबसे ज्यादा है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही हैं.
उनका कहना है कि उन्होंने इस सवाल पर अपनी पार्टी का जवाब सुन लिया है और उस जवाब को अच्छे से स्वीकार करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जो भी फैसला लिया है, वह अपने देश को सबसे पहले रखने के बारे में रहा है, जिससे वह प्यार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button