फिल्मी

अहान पांडे को मिली यशराज की फिल्म बेपरवाह

यशराज फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल ‘बेपरवाह’ की घोषणा की। अहान पांडे और शरवरी वाघ के लीड रोल वाली इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का टाइटल इसके टीजर पोस्टर के साथ शयर किया गया। ‘बेपरवाह’ में ‘सैयारा’ से चर्चा में आए अहान पांडे और शरवरी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही ‘बेपरवाह’ के साथ वह यशराज फिल्म्स में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह इस बैनर के लिए ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले आ रही ‘बेपरवाह’ 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अहान पांडे के लिए ये मौका अपनी इमेज सेट करने के लिए काफी खास हो सकता है क्योंकि अपनी पहली ही फिल्म सैयारा से वो रोमांटिक हीरो की इमेज सेट कर चुके हैं। अब बेपरवाह में एक बार फिर उन्हें रोमांस जॉनर में हाथ आजमाने का मौका मिला है। ऐसे में अगर वो बाजी मार जाते हैं तो यह उनके करियर के लिए एक बड़ी छलांग हो सकती है। वहीं शारवरी एक बार फिर यशराज बैनर के साथ वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह आलिया भट्ट के साथ अल्फा में नजर आई थीं। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में शारवरी एक्शन करती नजर आई थीं। मैं वापस आउंगा के बाद ये उनकी दूसरी रोमांटिक फिल्म है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button