शिखर मुश्किल वक्त में बने जाह्नवी का सहारा

करण जौहर के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण में जाह्नवी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि साल 2018 में मां श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर किस तरह उनके लिए मुश्किल वक्त में सहारा बने थे। शो के दौरान करण जौहर जाह्नवी से शिखर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते को लेकर बातचीत करते हैं। इस दौरान वह उस समय को याद करते हैं, जब श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर जाह्नवी के साथ खड़े रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त दोनों आधिकारिक तौर पर रिलेशनशिप में नहीं थे, लेकिन शिखर ने जाह्नवी के करीब रहने के लिए अपनी जिंदगी में कई बदलाव किए थे। करण जौहर जाह्नवी से पूछते हैं कि क्या उन्हें हमेशा से पता था कि शिखर ही उनके जीवनसाथी बनने वाले हैं। इस सवाल के जवाब में जाह्नवी एक ऐसा किस्सा सुनाती हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई को बयां करता है। एक्ट्रेस बताती हैं कि उस समय शिखर लंदन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन मां के निधन के बाद वह अपनी पढ़ाई से कुछ समय का ब्रेक लेकर मुंबई आ गए थे।जाह्नवी के मुताबिक शिखर ने उस समय उनके साथ रहने के लिए चुपचाप अपनी व्यवस्था भी बदल ली थी। एक्ट्रेस बताती हैं कि उस दौरान शिखर अपने पिता के साथ मुंबई के टाउन इलाके में रहते थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह करीब एक महीने तक जुहू में अपने दोस्त के घर पर रहे थे। जाह्नवी ने बताया कि ऐसा नहीं था कि वह हर दिन शिखर से मिलती थीं। हालांकि, शिखर ने यह सुनिश्चित किया था कि जरूरत पड़ने पर वह उनके आसपास मौजूद रहें। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें काफी समय बाद इस बात का पता चला कि शिखर ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया था, ताकि मुश्किल वक्त में उन्हें उनकी जरूरत पड़े तो वह उनके पास हो सकें। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की चर्चा काफी समय से हो रही है। साल 2023 में कॉफी विद करण 8 में जाह्नवी ने अपनी स्पीड डायल लिस्ट में तीन लोगों के नाम बताए थे। इनमें उन्होंने शिखर को उनके निकनेम शिकू से पुकारते हुए शामिल किया था। (हिफी)



