तुर्की में क्रैश हुआ एफ.16 फाइटर जेटए पायलट की मौत

तुर्की के पश्चिमी हिस्से में मौजूद बालिकेसिर शहर में तुर्की वायुसेना का एक एफ.16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक ये घटना बुरसा.इजमिर हाईवे के पास हुईए जिसके बाद तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एफ.16 सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दुर्घटनास्थल पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दिया और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इस पूरे इलाके को घेर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।
बताया गया है कि यह फाइटर जेट बालिकेसिर स्थित 9वीं मेन जेट बेस कमांड से संबंधित था। स्थानीय समय के मुताबिक विमान रात करीब एक बजे क्रैश हुआए जब ये उड़ान पर था। अचानक ही विमान से रेडियो संपर्क और रडार ट्रैकिंग दोनों टूट गएए जिसके बाद इसकी तलाश शुरू हो गई।
तलाशी अभियान के दुर्घटनास्थल का पता चला और मलबा बरामद किया गया। हादसे में पायलट की जान चली गई। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल बनाया गया है और विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। यहां के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने भी जानकारी दी कि मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी बयान में पायलट को शहीद बताते हुए श्रद्धांजलि दी गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।



