विश्व-लोक

फवाद चैधरी ने कहा पाक के असली नेता हैं जनरल मुनीर

पाकिस्तान की पुरानी हकीकत है कि वहां सत्ता की असली ताकत पर मिलिट्री का दबदबा नजर आता है। हाल ही में आए एक बयान ने इसे और पुख्ता कर दिया है। दरअसल, मिडिल-ईस्ट की स्थिति को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान भूमिका निभा रहा है। इस्लामाबाद में यूएस-ईरान के बीच मध्यस्थता वार्ता का नेतृत्व को लेकर सवाल पूछा गया कि आखिर इसका नेतृत्व कौन कर रहा है, जनरल आसिम मुनीर या फिर शहबाज शरीफ? इस सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चैधरी ने कहा कि सच कहूं, तो इस बारे में कोई दो राय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान का नेतृत्व जनरल आसिम मुनीर कर रहे हैं। वह पाकिस्तान के वास्तविक नेता हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल फैसले लेने का अधिकार फील्ड मार्शल या सीडीएफ के पास है। कल भी, राष्ट्रपति ट्रंप ने असल में जनरल आसिम मुनीर को ही पाकिस्तान का नेता बताया था। उन्होंने शहबाज शरीफ के बारे में बात करने की जहमत भी नहीं उठाई। एक बार अमेरिका-ईरान के बीच असफल शांति वार्ता के बाद दोबारा से बातचीत की उम्मीद को लेकर कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। इस बारे में ईरान के सरकारी मीडिया की तरफ से जानकारी दी गई है कि एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका का संदेश लेकर ईरान जा रहा है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच बातचीत के दूसरे दौर की योजना भी बना सकता है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस बात की पुष्टि भी की थी। उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए, तेहरान में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के आने की पूरी संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button