विश्व-लोक

परमाणु डील नहीं हुई तो गंभीर होंगे हालात: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली सैन्य देश है और जरूरत पड़ने पर वह किसी भी स्थिति में बड़ा एक्शन लेने में सक्षम है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि परमाणु समझौते पर सहमति नहीं बनती है तो हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है और हाल ही में हुई घटनाओं ने यह साबित भी किया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर सही समय पर कदम नहीं उठाए जाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। ट्रंप ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान ने एक अहम मशीन को निशाना बनाया, जिसे लेकर शुरुआत में इनकार किया गया, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया और संबंधित लोग सुरक्षित बचा लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button