विश्व-लोक

बहरीन व यूएई के तटों पर कब्जा कर सकता है ईरान

अमेरिका ईरान पर ग्राउंड ऑपरेशन लांच करने की सोच रहा है, जिसके लिए अमेरिका ने अपने मरीन्स मिडिल ईस्ट की तरफ भेजने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका की इस योजना के बाद ईरान ने भी इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। ईरान के एक सुरक्षा विश्लेषक ने ईरान के नेशनल टीवी को दिए इंटरव्यू में चेतावनी दी है कि तेहरान बहरीन और यूएई के तटों पर कब्जा करने के लिए तैयार है। ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक मोर्तेजा सिमिआरी ने कहा कि अगर इस क्षेत्र में अमेरिका कोई भी गलती करता है, तो ईरान की सेना कार्रवाई करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं अमीराती और बहरीनी तटों पर कब्जा करने और क्षेत्रीय परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार हैं। सिमिआरी ने चेतावनी देते हुए कहा, “यूएई और बहरीन के तटों में एंट्री करना हमारे एजेंडे में शामिल है।” यह चेतावनी यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायेद की उन टिप्पणियों के कुछ दिनों बाद आई है, जिनमें उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में देश पर ईरानी हमलों की निंदा करते हुए कहा था कि देश आतंकवादियों से कभी ब्लैकमेल नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button