यूरोपीय संघ की सेनाओं को लेकर ईरान ने दिया बड़ा बयान

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य अब यूरोपीय संघ के सभी देशों की सेनाओं को आतंकवादी समूह मानता है। यह कड़ा बयान यूरोपीय संघ के उस फैसले के जवाब में आया है, जिसमें ईरान के अर्धसैनिक बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर की गई हिंसक कार्रवाई के कारण आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था।
कालिबाफ ने ईरानी संसद में तब यह बात कही जब वो और कई अन्य सांसद आईआरजीसी की वर्दी पहने हुए थे जो एकजुटता का प्रतीक था। उन्होंने 2019 में पारित ईरान के एक कानून के अनुच्छेद 7 का हवाला देते हुए कहा कि आईआरजीसी को आतंकवादी घोषित करने के जवाब में यूरोपीय देशों की सेनाओं को आतंकवादी माना जाएगा। यह घोषणा मुख्य रूप से प्रतीकात्मक मानी जा रही है, क्योंकि ईरान पहले भी अमेरिका द्वारा आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद इसी तरह के जवाबी कदम उठा चुका है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की बार-बार धमकी दी है। इसी बीच, ईरान ने होर्मुज जलडम
मध्य में सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है।



