विश्व-लोक

ईरान के विदेश मंत्री से जयशंकर ने फिर की बात

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ एक और बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ ब्रिक्स से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, कल रात ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ एक और बातचीत हुई। द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ ब्रिक्स से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों ने यूएसएस एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमला किया है, जिससे वह काम करने लायक नहीं रहा और उसे खाड़ी के पानी से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि, वॉशिंगटन ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि यह सच नहीं है। यूएसएस मीडिया ने रिपोर्ट दी कि एक ईरानी जहाज एयरक्राफ्ट कैरियर के बहुत करीब आ गया था और अमेरिकी सेना ने उस पर गोलीबारी की। अमेरिकी सेना की कार्रवाई में ईरानी जहाज को कितना नुकसान हुआ है यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।एक बयान में, ईरान के सेंट्रल हेडक्वार्टर्स ऑफ द होली प्रॉफेट ने कहा कि एक सटीक ऑपरेशन में, जिसमें आधुनिक मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था, यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमला किया गया। यह हमला ओमान सागर में ईरान की समुद्री सीमाओं से लगभग 340 किलोमीटर दूर हुआ। ईरान के सरकारी टीवी ने रिपोर्ट दी कि हमले के बाद, जहाज और उसके साथ मौजूद स्ट्राइक ग्रुप को तेज रफ्तार से उस इलाके से भागते हुए देखा गया। सरकारी टेलीविजन ने इस दावे के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। आईआरजीसी ने पहले भी लिंकन पर हमला करने का दावा किया था, लेकिन उस समय पेंटागन ने कहा था कि दागी गई मिसाइलें जहाज के करीब भी नहीं पहुंची थीं। अमेरिका ने मध्य पूर्व में 2 एयरक्राफ्ट कैरियर भेजे हैं ताकि ईरान के खिलाफ उस बड़े सैन्य अभियान में हिस्सा लिया जा सके जिसे वॉशिंगटन ने 28 फरवरी को इजरायली सेना के साथ मिलकर शुरू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button