फिल्मी

महेश भट्ट ने अपनी मां पर बनायी थी फिल्म जख्म

साल 1998 में एक ऐसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसकी खूब तारीफ हुई थी और कहा जाता है कि यह फिल्म मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की मां शिरीन मोहम्मद अली की जिंदगी पर बेस्ड थी। इस फिल्म का नाम था जख्म, जिसमें महेश भट्ट की बेटी ने बड़े पर्दे पर अपनी दादी यानी अपने पिता की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने महेश भट्ट का रोल निभाया था और उन्होंने अपने किरदार को इतनी खूबसूरती के साथ निभाया था कि बाद में इस फिल्म के लिए उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड बेस्ट एक्टर के तौर पर मिला था। महेश भट्ट एक मशहूर फिल्म निर्देशक के साथ-साथ फिल्म निर्माता और स्क्रिप्ट राइटरभी हैं, जो बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। आज भले ही महेश भट्ट का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनका जन्म नानाभाई भट्ट और शिरीन मोहम्मद अली के घर हुआ था। महेश भट्ट के पिता गुजराती हिंदू नागर ब्राह्मण थे और उनकी मां गुजराती मुस्लिम थीं। विकिपीडिया के अनुसार, साल 1998 में उन्होंने अपनी मां की जिंदगी पर बेस्ड एक फिल्म बनाई, जिसमें उनकी मां का किरदार खुद उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाया था। यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी और यही वजह थी कि आज भी यह फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। यह साल 1998 की 15वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी। इस फिल्म में अजय देवगन और पूजा भट्ट के अलावा कुणाल खेमू (चाइल्ड आर्टिस के रूप में), सोनाली बेंद्रे और नागार्जुन ने भी काम किया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button