शेख हसीना के बेटे ने कहा बांग्लादेश बन रहा दूसरा पाकिस्तान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में इशारा किया है कि वह दिसंबर में वापस बांग्लादेश जा सकती हैं। शेख हसीना बांग्लादेश के वर्तमान हालात पर चिंता भी जताई है। दूसरी ओर शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय ने भी उसी दिन दिल्ली में मीडिया के साथ एक वर्चुअल बातचीत की। इस दौरान साजीब वाजेद ने भारत को आगाह करते हुए बड़ी बात कह दी है। साजीब वाजेद ने कहा है कि बांग्लादेश भारत की पूर्वी सीमा पर एक और पाकिस्तान बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 से बांग्लादेश में राजनीतिक हत्याओं को कानूनी बना दिया गया है और आज बांग्लादेश एक फेल्ड स्टेट (विफल देश) बन गया है जहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह होनी चाहिए कि बांग्लादेश, भारत के पूर्वी हिस्से में एक और पाकिस्तान बन गया है। आज भारत की पूर्वी सीमा पर एक और पाकिस्तान है। बांग्लादेश में विदेशी खुफिया एजेंसियों, खासकर आईएसआई को खुली छूट मिल गई है। यहां अल-कायदा के सदस्य सार्वजनिक रैलियां कर रहे हैं और भाषण दे रहे हैं। बांग्लादेश में जो वर्तमान में हो रहा है यह भारत या पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। अगर इस पर अभी के अभी नहीं रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में पूरी दुनिया में आतंकवादी बांग्लादेश से ही आएंगे। दिल्ली में मीडिया के साथ वर्चुअल बातचीत में, शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद ने कहा- सभी ने बांग्लादेश में जुलाई 2024 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के बारे में सुना होगा। इन मौतों को लेकर न्छ ने कहा कि मृतकों की संख्या 1400 है। हालांकि, सरकार ने कहा कि ये संख्या 800 के करीब है। साजीब वाजेद ने कहा- बांग्लादेश में तब मोहम्मद यूनुस की सरकार ने एक अध्यादेश पारित किया जो बाद में कानून बन गया। इसे इंडेम्निटी बिल कहा गया। इस बिल के तहत सभी प्रदर्शनकारियों को पूरी छूट दे दी गई। उन्हें किसी भी हत्या के लिए कानूनी कार्रवाई से बचाया गया।



