विश्व-लोक

इथियोपिया में वंदेमातरम् के साथ मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों के दौरे पर इस समय इथियोपिया में हैं। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें मेजबान देश के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया। प्रधानमंत्री अहमद अली ने मोदी के सम्मान में बैंक्वेट डिनर का आयोजन किया, लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री की खुशी तब बहुत बढ़ गई जब उनके सामने इथियोपियाई बैंड ने वंदे मातरम गाया। मेजबान प्रधानमंत्री के साथ जब पीएम मोदी डिनर कर रहे थे तो उनके समक्ष इथियोपियाई बैंड ने वंदे मातरम गाकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गीत को सुनकर पीएम मोदी काफी खुश हो गए और ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
पीएम मोदी ने इस पल का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “कल प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की ओर से आयोजित बैंक्वेट डिनर के दौरान, इथियोपियाई गायकों ने वंदे मातरम का एक शानदार गायन किया। यह बहुत ही भावुक पल था, वह भी ऐसे समय में जब हम वंदे मातरम के 150 साल मना रहे हैं।” इससे पहले पीएम मोदी को इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली ने इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया। मोदी को यह सम्मान अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। पीएम मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख हैं। इस सम्मान को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “मुझे द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किए जाने पर गर्व है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने इस साल अपने 150 साल पूरे कर लिये। इस गीत को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में लिखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button