विश्व-लोक

ओमान के युवाओं को इसरो के कार्यक्रम से जोड़ेंगे: मोदी

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और मोदी, मोदी के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया। ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं मेरे सामने एक मिनी इंडिया देख रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ओमान में रहने वाले भारतीय अकसर भारत आते-जाते रहते हैं। आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं। आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है। भारत की गति हमारे इरादों में दिख रही है, हमारे प्रदर्शन में नजर आती है। कुछ दिनों पहले ही आर्थिक विकास के आंकड़े आए हैं और आपको पता होगा कि भारत की विकास दर 8 फीसद से भी अधिक रही है यानी भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है और ये तब हुआ है जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, भारत का स्पेस प्रोग्राम सिर्फ अपने तक सीमित नहीं है। हम ओमान की स्पेस की उम्मीदों को भी सपोर्ट कर रहे हैं। 6-7 साल पहले, हमने स्पेस कोऑपरेशन पर एक एग्रीमेंट साइन किया था। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इसरो ने इंडिया-ओमान स्पेस पोर्टल डेवलप किया है। अब हमारी कोशिश है कि ओमान के युवाओं को भी इस स्पेस पार्टनरशिप से फायदा मिले। इसरो एक स्पेशल प्रोग्राम चलाता है- युविका। इसके जरिए हजारों भारतीय छात्र स्पेस साइंस से जुड़े हैं। अब हमारी कोशिश है कि ओमान के छात्रों को भी मौका दिया जाए। भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, अब, भारत गगनयान के जरिए अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन भेजने वाला है। वह दिन दूर नहीं जब भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हम एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं। आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button