विश्व-लोक

बांग्लादेश में उम्मीदवारों की संख्या जारी

बांग्लादेश में लंबे समय बाद चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दें कि साल 2024 के अगस्त महीने में भारी हिंसा और प्रदर्शन के बीच शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया था। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। इसके बाद अब 12 फरवरी को बांग्लादेश में पहली बार आम चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले बांग्लादेश चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी बीएनपी ने 288 कैंडिडेट उतारे हैं। वहीं, जमात-ए-इस्लामी ने 224 और जातीय पार्टी ने 192 उम्मीदवार खड़े किए हैं। 249 निर्दलीय उम्मीदवार भी इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन में उतरी नेशनल सिटीजन पार्टी ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।बांग्लादेश आगामी राष्ट्रीय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। देश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने राजधानी ढाका और कई अन्य जगहों पर रैलियों का आयोजन किया है। बता दें कि इस चुनाव को बांग्लादेश के इतिहास में सबसे अहम चुनाव माना जा रहा है।बांग्लादेश के आम चुनाव में जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व में 10 दलों का एक गठबंधन बनाया गया है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के नेता तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने की रेस में काफी आगे दिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button