फिल्मी

सियासी संकट के समय राघव को हिम्मत बंधा रहीं परिणीति

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी (आप) ने उपनेता पद से हटा दिया है। पद से हटाए जाने के बाद राघव ने अपनी रिएक्ट करते हुए एक रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों को दिखाया है। उनकी वाइफ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उनका हौसला बढ़ाया।
राघव ने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें संसद में उठाए गए उनके मुद्दों को दिखाया गया है। वीडियो में, उन्होंने मध्यम वर्ग पर कर का बोझ, डेटा समाप्ति की समस्या, पितृत्व अवकाश, बैंकों में न्यूनतम बैलेंस पर जुर्माना, खाद्य पदार्थों में मिलावट, इनकमिंग कॉल शुल्क, रिचार्ज घोटाले, एयरलाइंस द्वारा अतिरिक्त सामान शुल्क, परीक्षा पेपर लीक घोटाले, वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर जीएसटी हटाना, हवाई अड्डे पर महंगा भोजन, गिग वर्कर्स का शोषण, स्वास्थ्य बीमा दावों में देरी, टोल प्लाजा पर लूटपाट, डेटा गोपनीयता लीक और ऐसे ही कई अन्य मुद्दों पर बात की है। परिणीति ने अपना समर्थन जताते हुए इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा शेयर किया।हाल ही में, जब राघव ने संसद में बच्चे के जन्म के दौरान पिता को अवकाश मिलने के मुद्दे पर बात की, तो अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे पति, आज आपने न केवल एक सांसद के रूप में, बल्कि उस पिता के रूप में भी बात की, जिसे मैं हर दिन देखती हूं। हमने इस बारे में कई बार चर्चा की है। हमारा बच्चा माता-पिता के साथ का हकदार है। इसलिए जब आपने आज बात की, तो यह केवल नीति की बात नहीं थी। यह आपके द्वारा हमारे बच्चे के पालन-पोषण के तरीके, बिना कहे मौजूद रहने के तरीके, और इस समझ पर आधारित थी कि पालन-पोषण साझा होता है, सौंपा नहीं जाता।”
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मतभेदों के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने राघव की जगह अशोक मित्तल को उपनेता नियुक्त कर दिया। राघव ने इससे पहले एनडी गुप्ता की जगह ली थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button