विश्व-लोक

न्यूयार्क में यात्री भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त

न्यूयॉर्क शहर के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से मिल रही जानकारी के मताबिक लागार्डिया एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह फैसला एक विमान और फायर ट्रक के बीच टक्कर की खबरों के बाद लिया गया। ये विमान कनाडा से न्यूयॉर्क आया था। विमान ने मोंटेलियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसमें कुल 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे में विमान के पायलट और को पायलट की मौत हो गई है, जबकि बाकी यात्रियों को विमान से निकाला जा रहा था। सोशल मीडिया पर आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर हुई, जो रनवे 4 के पास बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टक्कर के बाद एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक फ्लाइट एक फायर ट्रक से रनवे पार करते समय टकरा गई, जब वो गेट की ओर जा रही थी। मौके से सामने आए वीडियो में टक्कर के बाद का दृश्य दिख रहा है, जिसमें एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान काफी क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। हादसे के बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारकर रनवे पर सुरक्षित ले जाया गया। कुछ लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एयर कनाडा की सीआरजे-900 और फायर इंजन के बीच ये टक्कर हुई। फ्लाइट राडार-24 नाम की फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक इस हादसे में कुछ यात्री जख्मी हो गए हैं। घटना से जुड़े हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, लागार्डिया एयरपोर्ट से जाने वाली उड़ानों को जॉन एफ केनेडी और दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर भेजा जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button