पाकिस्तान ने ट्रम्प प्रशासन से लगायी थी 60 बार गुहार

पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से किए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान इतना डर गया था कि उसने अमेरिका से करीब 60 बार गुहार लगाई थी कि सीजफायर करवा दिया जाए। इतना नहीं नहीं, पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अलग-अलग 6 कंपनियों को लगभग 45 करोड़ रुपये दिए थे। ये दावा कि नेशनल इन्फॉर्मेशन- टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रभारी अमित मालवीय ने किया है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, यह पाकिस्तान के सपोटर्स के लिए बुरी खबर है। अमेरिका के दस्तावेजों से मालूम होता है कि पिछले साल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिला दिया था।
अपने पोस्ट में मालवीय ने लिखा, पाकिस्तान ने जंग को रोकने के लिए अमेरिका में अपने राजनयिकों के जरिए आक्रामक तौर पर पैरवी की थी। उसने सांसदों, शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, पेंटागन और विदेश विभाग के अधिकारियों से लगभग 60 बार कॉन्टैक्ट किया था। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में दायर किए गए दस्तावेजों से मालूम होता है कि पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स ने अप्रैल के आखिर से लेकर 4 दिन के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तक ईमेल, फोन कॉल और आमने-सामने की बैठकों के जरिए सीजफायर के लिए बातचीत की थी।
ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की कोशिश में पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन तक तुरंत पहुंच हासिल करने के लिए 6 लॉबिंग फर्मों पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब भारत में उन सभी लोगों की पहचान की है। जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी पर शक किया। इनको एक बार फिर बेनकाब करना होगा।



